Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सरायपाली में अब हड्डी एवं जोड़ रोगों का मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, नवजीवन हॉस्पिटल में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बैठेंगे डॉ. सौरभ अग्रवाल।

विकास नंद/सर्वव्यापी

क्षेत्र के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अब हड्डी एवं जोड़ रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सौरभ अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे। MBBS, D Ortho योग्यताधारी डॉ. अग्रवाल ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं हड्डी-जोड़ रोग विशेषज्ञ हैं। वे प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे।डॉ. अग्रवाल द्वारा घुटने, कूल्हे एवं कंधे के दर्द, गठिया, हड्डियों के फ्रैक्चर, खेलकूद के दौरान होने वाली चोटों, रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याओं, कमर दर्द, स्लिप डिस्क एवं सायटिका जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, दुर्घटना में होने वाली जटिल हड्डी की चोटों तथा बच्चों में हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की इस पहल से सरायपाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को हड्डी एवं जोड़ रोगों के विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूरस्थ शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। मरीज निर्धारित दिनों में अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।

स्थान : नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिरवाकुट्टा, सिंघोड़ा, सरायपाली। समय : प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!