Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर के निर्देश पर जिलें में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी, सरायपाली में तीन प्रतिष्ठानों की पनीर व पेड़े भेजें गये जांच के लिए।

विकास नंद/सर्वव्यापी

दीपावली पर्व पर मिठाइयों और खाद्य सामग्री की बढ़ती मांग के बीच मिलावट पर अंकुश लगाने तथा आम लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं और अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में 4 नवंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरायपाली के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उड़ियापारा स्थित मेसर्स शिवानी पूजा सामग्री प्रतिष्ठान से गाय के मलाई पनीर एवं गाय के दूध से बने पेड़े का विधिक नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया।

वहीं मेन रोड स्थित मेसर्स अग्रवाल स्वीट्स, पदमपुर रोड स्थित मेसर्स अमृत होटल तथा एनएच-53 स्थित मेसर्स विकास फैमिली ढाबा एवं रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान इन तीनों प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की है।

मिठाई खरीदते समय बरतें सावधानी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली के दौरान मिठाइयां एवं अन्य खाद्य सामग्री विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदें। पैकेटबंद खाद्य पदार्थ लेते समय निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और लेबल पर दर्ज आवश्यक जानकारियों की जांच जरूर करें। खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करें।विभाग के अनुसार दीपावली पर्व के दौरान विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!