GPMNewsछत्तीसगढ़

चक्रवात अर्नब पर, GPM जिला प्रशासन अलर्ट; नागरिकों से सतर्क रहने की अपील।

नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ (सर्वव्यापी)

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती एवं केंद्रीय जिलों में मौसम के बिगड़ने की आशंका है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने जिले के नागरिकों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसके अनुसार 28, 29 एवं 30 अक्टूबर 2026 को जिले में भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाएं, गरज और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

जारी सूचना के मुताबिक, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

जन-धन और फसल की सुरक्षा को लेकर सतर्कता की अपील

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज हवाओं और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर निर्माणों से दूर रहने, खुले स्थानों पर न रुकने और आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।किसानों से भी संभावित बारिश और तेज हवाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क कर सहायता लेने को कहा गया है।

जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी

आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क:

– जिला कार्यालय: 07751-221004- तहसील पेंड्रारोड: 91312-47975- तहसील पेंड्रा: 87700-74001- तहसील सकोला: 73549-79495- तहसील मरवाही: 62655-93616प्रशासन की अपील-अफवाहों से बचें, आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक जोखिम न उठाएं और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने, पेड़ या बिजली के तार गिरने जैसी संभावित घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!