Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

रामचंडी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, 50 लाख के डोम निर्माण की घोषणा।

विकास नंद (सर्वव्यापी)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर स्थित श्री श्री रनेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया और मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से भव्य डोम निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़फुलझर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मानसरोवर तालाब के सौंदर्यीकरण पर 48 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं लगभग पौने दो किलोमीटर सड़क का निर्माण 3.50 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आवास, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने रामचंडी मंदिर की धार्मिक महत्ता और कोलता समाज के योगदान का उल्लेख किया। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मंदिर की सीढ़ियों पर शेड निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि देने की घोषणा की। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्र में सैनिक स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और लोअर जोंक वृहद जलाशय निर्माण की मांग रखी।

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, बिजेपुर विधायक सनत गढ़तिया, अताबीरा विधायक निहाररंजन महानंद, बरगढ़ विधायक अश्विनी षढ़ंगी, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं कोलता समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू ने स्वागत भाषण दिया तथा अभिनंदन पत्र का वाचन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!