
विकास नंद/ सर्वव्यापी
सरायपाली थाना प्रभारी (टीआई) नितेश सिंह ठाकुर अपनी संवेदनशील कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग के कारण क्षेत्र में अलग पहचान बना रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद से उन्होंने एक ओर जहां अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में लगातार कार्रवाई की है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास भी किया है।
टीआई नितेश सिंह ठाकुर का मानना है कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज में विश्वास का वातावरण तैयार करना भी है। इसी सोच के साथ वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।उनकी कार्यशैली की सराहना समय-समय पर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की जाती रही है।
सोशल मीडिया पर भी उनके कार्यों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देने की उनकी कार्यप्रणाली ने आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत किया है।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि टीआई नितेश सिंह ठाकुर की संवेदनशील एवं जनहितैषी पुलिसिंग से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। उनके कार्यों की चर्चा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगातार होती रहती है, जो उनकी कार्यशैली की स्वीकार्यता को दर्शाती है।




