Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सेवा सेतु शिविर में 85 आवेदनों के जरिए आमजन की समस्याओं को मिला समाधान, पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की मौजूदगी में योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे नगरवासी।

विकास नंद/सर्वव्यापी

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं को आमजन तक सहजता से पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद सरायपाली में 5 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस पहल से लोगों को अपनी समस्याओं एवं जरूरतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा मिली।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदनों की जानकारी ली।

नगर पालिका परिषद सरायपाली में आयोजित शिविर में कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 21, महतारी वंदन योजना के 2, राशन कार्ड/विद्युत अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित 12, नल कनेक्शन के 4, जन्म प्रमाण पत्र का 1, पीएम स्वनिधि योजना के 4 तथा ट्रेड लाइसेंस के 5 आवेदन शामिल हैं।इसके अलावा सफाई से संबंधित 16, स्ट्रीट लाइट के 14, आधार कार्ड से संबंधित 5 तथा अन्य श्रेणी का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। इस प्रकार शिविर में विभिन्न नागरिक सेवाओं एवं योजनाओं से जुड़े कुल 85 आवेदनों का पंजीयन किया गया।

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नगरवासियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने की पहल की गई। स्थानीय स्तर पर आवेदन एवं मार्गदर्शन की सुविधा मिलने से नागरिकों को समय और श्रम की बचत हुई।

शिविर का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ नागरिक सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और जनसुलभ बनाना रहा। नगर पालिका स्तर पर आयोजित इस शिविर को आमजन और नगरीय प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!