
विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद। सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और विचारों का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं सेजेस की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष स्काउट्स एवं गाइड्स महासमुंद ऐतराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड इंद्रजीत सिंह खालसा, देवीचंद्र राठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी सभापति संदीप दीवान, राज्य मुख्यालय आयुक्त गाइड सुरेखा कंवर, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट मनीष शर्मा, भारत स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, मुख्यालय आयुक्त राहुल चंद्राकर, मदन नयन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।जिले के सभी विकासखंडों से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त चयनित प्रतिभागियों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर अपूर्वा त्रिपाठी ने प्रथम, दिव्या विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा वेदांत विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर तान्या चंद्राकर प्रथम, हिमेश केवर्त द्वितीय एवं पलक अग्रवाल तृतीय रहीं। उच्चतर माध्यमिक स्तर पर जसप्रीत कौर प्रथम, नयन पंडा द्वितीय एवं अनुपमा बंजारा तृतीय स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक शाला पतेरापाली बागबाहरा की वर्तिका पटेल प्रथम, पिथौरा की श्रीसारानी राजा सवैया द्वितीय तथा शासकीय आदिवासी आश्रम कोमाखान की अंजू साहू तृतीय रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर पर शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम कोमाखान की रुक्मणी प्रथम, सेजेस नयापारा महासमुंद की अलिशबा कुरैशी द्वितीय एवं आराध्या भूमिल तृतीय स्थान पर रहीं।
उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम कोमाखान की रितिका प्रधान प्रथम, पूर्वी निषाद द्वितीय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तोरेसिंजा की रोशनी प्रधान तृतीय रहीं।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुंद द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता के गाइड वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़सिवनी की कामिनी निषाद ने प्रथम, सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद की ओजस्वी साहू ने द्वितीय तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़सिवनी की नियति सतनामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान, सुधा साहू एवं प्राचार्य डाइट ऊषा शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा ने आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचारों की सराहना की। मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा और कल्पनाशील सोच ही भविष्य के भारत को नई दिशा दे सकती है। ऐतराम साहू ने विद्यार्थियों को आने वाली पीढ़ी के सपनों का भारत साकार करने वाला बताया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चित्रों के माध्यम से बच्चों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों और सपनों की सराहना करते हुए उनकी रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ति को प्रशंसनीय बताया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डीएमसी समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल बंजारा, धनवंतरी सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हीना ढालेन, तारिका कुंजाम, प्रमोद कनौजे, जिला सचिव डॉ. संध्या चंद्राकर, प्राचार्य सेजेस महासमुंद तुलेंद्र सागर, प्राचार्य हायर सेकेंडरी गढ़सिवनी, जागेश्वर सिन्हा, अरूण प्रधान, हेमंत डडसेना, जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चंद्राकर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शत्रुघ्न साहू, लता वैष्णव, भारती सोनी, नेहा दुबे, दिलीप तिवारी सहित विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन टेकराम सेन (डाइट) ने किया। संकुल समन्वयक आशीष साहू, मनोज साहू, सुरेश पटेल, पवन साहू, ईश्वर कुमार एवं नीरज साहू सहित अन्य ने आयोजन में सहयोग किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की चित्रकलाओं का अवलोकन कर उनके सपनों और विचारों की सराहना की।




