GPMNewsछत्तीसगढ़

विष्णुभोग की खुशबू और GPM की विरासत से रूबरू हुए रेडक्रॉस चेयरमैन तोमन साहू कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया आत्मीय स्वागत, विष्णुभोग चावल व शहद भेंट कर महिला समूहों के प्रयासों की दी जानकारी।

नूर मोहम्मद,जिला ब्यूरो चीफ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला प्रबंध कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक में शामिल होने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहुंचे भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर के चेयरमैन तोमन साहू का कलेक्टर विजय दयाराम के. ने आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर कलेक्टर ने जिले की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित एवं विपणन किए जा रहे सुगंधित विष्णुभोग चावल और शहद भेंट किया। उन्होंने जिले में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।कलेक्टर ने बताया कि महिला स्व-सहायता समूह स्थानीय संसाधनों और उत्पादों को आजीविका के अवसरों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे समूहों की आय में वृद्धि के साथ जिले के विशिष्ट उत्पादों को भी नई पहचान मिल सके।पर्यटन संभावनाओं से भी कराया परिचितकलेक्टर विजय दयाराम के. ने रेडक्रॉस चेयरमैन तोमन साहू को जीपीएम जिले की समृद्ध प्राकृतिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विरासत से भी अवगत कराया। उन्होंने जिले में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाओं की जानकारी देते हुए प्रमुख पर्यटन स्थलों और उनकी विशिष्ट पहचान के बारे में बताया।इस दौरान कलेक्टर ने जिले के पर्यटन स्थलों एवं विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित करता पर्यटन प्रतीक चिन्ह भी चेयरमैन तोमन साहू को भेंट किया।कलेक्टर ने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत से परिपूर्ण है। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा जिले की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद, महिला स्व-सहायता समूह और पर्यटन—तीनों को बढ़ावा देकर जिले में आजीविका और विकास के नए अवसर तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!