
विकास नंद/ सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला कोसरिया के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज दास ने नवीन विश्राम गृह, सरायपाली में उनसे सौजन्य मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मनोज दास ने सरला कोसरिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव खुशियों से परिपूर्ण रहे और वे इसी तरह जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहें।
इस अवसर पर अधिवक्ता मंडल महामंत्री शहर विदित धनानिया भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सरला कोसरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।



