Newsछत्तीसगढ़

छतौना में कल सुनी जाएगी ‘मन की बात’, विधायक रहेंगे मौजूद।

तखतपुर, रामायण कौशिक, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से लगे ग्राम पंचायत छतौना में रविवार, 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत की सरपंच राधिका राकेश कौशिक के निवास पर किया जाएगा।इस अवसर पर तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर संवाद करते हैं। छतौना में आयोजित होने वाले सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रहने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!