Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

भाजपा नेता स्वर्ण सिंह सलूजा ने वरिष्ठ नेता डॉ. रमाकांत बाजपेयी से की आत्मीय मुलाकात, लिया आशीर्वाद।

विकास नंद/सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सरायपाली क्षेत्र के भाजपा नेता स्वर्ण सिंह सलूजा ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमाकांत बाजपेयी से सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सलूजा ने डॉ. बाजपेयी का हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया।डॉ. रमाकांत बाजपेयी ने भाजपा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन को मजबूत करने के साथ ही उनके अनुभव, मार्गदर्शन और राजनीतिक रणनीति का पार्टी को लाभ मिला। जिले में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वर्तमान में उम्र अधिक होने के कारण डॉ. बाजपेयी सक्रिय राजनीति से अपेक्षाकृत दूर हैं, लेकिन संगठन और राजनीति में उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन आज भी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मुलाकात के दौरान स्वर्ण सिंह सलूजा ने पुराने संगठनात्मक अनुभवों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की तथा डॉ. बाजपेयी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!