Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जनदर्शन में कलेक्टर लंगेह ने सुनी जनता की समस्याएं, 77 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित कुल 77 आवेदन प्रस्तुत किए।कलेक्टर लंगेह ने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण करते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।जनदर्शन में कर्मचारी पेंशन, नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का भुगतान, बेलसोंडा से बेमचा माइनिंग नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने अथवा बोरिंग खनन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा आर्थिक सहायता, वन भूमि पट्टा, श्रमिक पंजीयन में संशोधन और मितानिन नियुक्ति से संबंधित मामले भी सामने आए।इसी तरह नागरिकों ने सीसी रोड निर्माण, अनुकम्पा नियुक्ति, डूबान क्षेत्र के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा पड़कीपाली से हाड़ाबंद तक सड़क निर्माण सहित अन्य जनहित के मुद्दे कलेक्टर के समक्ष रखे।कलेक्टर लंगेह ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जांच कर पात्रतानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में समयबद्धता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर भी जोर दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!