Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

बिहान’ योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह : सरला कोसरिया।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ‘बिहान’ योजना की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ परिवार और समाज के विकास में उनकी भागीदारी भी मजबूत हो रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बिहान’ योजना से जुड़ी महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है और वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी सहयोग कर रही हैं।

सरला कोसरिया ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है। महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना परिवार के साथ-साथ पूरे समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है।उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो परिवार और समाज दोनों की विकास यात्रा को नई गति मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!