Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

आपरेशन निश्चय में एसपी प्रभात का गांजा तस्करों पर वार, थार से 46 किलो गांजा जब्त दो गिरफतार ।

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसपी प्रभात कुमार के गाइडलाइंस में बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने पलसापाली के पास घेराबंदी कर 46 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, थार वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 38 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से थार वाहन क्रमांक MH 31 GA 9533 में गांजा लेकर तस्कर बसना की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने पलसापाली के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन पर निगरानी शुरू की। कुछ ही देर में संदिग्ध थार वाहन वहां पहुंचा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 46 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर से गांजा लेकर नागपुर, महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की है।

गांजा, वाहन और मोबाइल समेत 38.20 लाख की जब्ती

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 46 किलो गांजा, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये, तस्करी में प्रयुक्त थार वाहन जिसकी कीमत 15 लाख रुपये तथा दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 38 लाख 20 हजार रुपये है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के नागपुर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रुषभ सुरेशराव चौधरी (28) निवासी काटोल, नागपुर तथा अशफाक रफीक शेख (30) निवासी यशोधरा नगर, नागपुर शामिल हैं।महासमुंद पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच ऑपरेशन निश्चय के तहत यह एक और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में गांजा तस्करी, परिवहन और बिक्री के नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!