
विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली। अग्रसेन जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी अवकाश घोषित किए जाने पर अग्रवाल नवयुवक संघ सरायपाली ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।अग्रवाल नवयुवक संघ द्वारा जारी संदेश में कहा गया कि अग्रसेन जयंती समाज के लिए महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर सरकारी अवकाश की घोषणा किए जाने से समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। संघ ने इसे समाज की भावनाओं और मांग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।संघ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाज में समानता, सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को प्रेरित करते हैं। अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित होने से समाज के लोगों को पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर मिलेगा।
अग्रवाल नवयुवक संघ सरायपाली ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।



