Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाएगा महासमुंद,सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय संस्थानों में होगा दीप प्रज्ज्वलन।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर देशभर में सेवा और जनकल्याण की भावना से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत महासमुंद जिले में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिले के शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ मनाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलन कर जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया जाएगा।महासमुंद जिले में अभियान को व्यापक स्वरूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प दिवस के रूप में मनाना है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के जरिए समाज के प्रति संवेदना, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।17 सितंबर की शाम 7 बजे महासमुंद जिले के शासकीय संस्थानों में जगमगाते दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!