
नूर मोहम्मद, जिला ब्यूरो चीफ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(सर्वव्यापी)
समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके आवागमन और दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए संचालित सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत एक दिव्यांग हितग्राही को लाभान्वित किया गया।जनपद पंचायत पेंड्रा अंतर्गत ग्राम देवरीखुर्द अमारू निवासी दिव्यांग हितग्राही हीरासिंह को जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा बैसाखी प्रदान की गई। सहायक उपकरण मिलने से अब उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में भी सहूलियत मिलेगी।समाज कल्याण विभाग की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों की जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक सहज एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है। विभाग द्वारा पात्र दिव्यांग हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




