Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

पंडित का वेश धर ट्राली बैग में गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,सिंघोड़ा पुलिस ने 10.190 किलो गांजा किया जब्त, कटनी ले जाकर बिक्री की थी योजना।

विकास नंद/सर्वव्यापी

ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिंघोड़ा पुलिस ने पंडित का वेश धारण कर ट्राली बैग में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.190 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक मोबाइल फोन सहित कुल 5 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 सितंबर को सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-53 स्थित ग्राम रेहटीखोल के पास एक व्यक्ति ट्राली बैग में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहा है।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण कुमार तिवारी पिता गुलाब प्रसाद तिवारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी करौदी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) बताया।पुलिस द्वारा ट्राली बैग के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी पहले गोलमोल जवाब देने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बैग के अंदर गांजा होने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह गांजा डोंगरीपाली, जिला बलांगीर (ओडिशा) के पास से लेकर आया था और इसे मध्यप्रदेश के कटनी में स्वयं बिक्री करने की योजना बना रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.190 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 5 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है, तथा एक कीपैड मोबाइल फोन कीमत 1 हजार रुपये जब्त किया। इस तरह कुल 5 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(दो)(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। थाना सिंघोड़ा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

श्रवण कुमार तिवारी, पिता गुलाब प्रसाद तिवारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी करौदी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश)।जब्त संपत्ति10.190 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत 5 लाख 9 हजार रुपये।एक मोबाइल फोन, कीमत 1 हजार रुपये।कुल जब्त संपत्ति : 5 लाख 10 हजार रुपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!