Newsछत्तीसगढ़

हमर प्रदेश CG न्यूज़ की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में आयोजित, पत्रकारों को बांटे गए ID कार्ड और स्टीकर।

विकास नंद/सर्वव्यापी

हमर प्रदेश CG न्यूज़ की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से संपादकीय टीम, जिला ब्यूरो चीफ और पत्रकार साथी शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों को ID कार्ड एवं वाहन स्टीकर का वितरण भी किया गया।

बैठक में संपादक धनीराम देवांगन जी, स्टेट हेड किशोर कुमार , स्टेट रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी , गिरवर साहू , हेतराम साहू , रंजन सिन्हा जी सहित विभिन्न जिलों के जिला ब्यूरो चीफ एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने अपना परिचय देते हुए संगठन के साथ मिलकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए संपादक धनीराम देवांगन जी ने कहा कि टीम को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रत्येक जिले में स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा दिया जाए।

जनता से जुड़ी समस्याओं और जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सामने लाने तथा पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा करने पर जोर दिया गया।उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तर तक रिपोर्टरों की नियुक्ति करने और स्थानीय स्तर की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर प्रमुखता से प्रकाशित करने की बात कही। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलरामपुर, खैरागढ़, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पत्रकार साथी शामिल हुए।

एक महीने में सोशल मीडिया पर मजबूत पहचान

हमर प्रदेश CG न्यूज़ को शुरू हुए अभी लगभग एक माह ही हुआ है। इतने कम समय में ही प्रदेशभर में चैनल की खबरों को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलने लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स होने का दावा किया गया है। इसके अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर भी समाचारों को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

बैठक के माध्यम से हमर प्रदेश CG न्यूज़ की टीम ने छत्तीसगढ़ के हर जिले और ब्लॉक तक पहुंच बनाने तथा जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!