Newsछत्तीसगढ़रायपुर

मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच 9 सितंबर को कैबिनेट की अहम बैठक..महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।

विकास नंद/सर्वव्यापी

प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 09 सितम्बर को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने के साथ ही अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में आयोजित होगी।

राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे समय में होने वाली कैबिनेट बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और शासन-प्रशासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

अब सभी की निगाहें 9 सितम्बर को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक पर टिकी हैं, जिसमें कई अहम मुद्दों पर महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!