Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर बॉल बैडमिंटन की सब जूनियर बालक टीम विजेता और बालिका तीसरे टीम पर रही।

भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ, सर्वव्यापी

26वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27, जो 01 सितम्बर से 03 2026 तक, भिलाई स्टील प्लांट जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के सेक्टर 4 बॉल बैडमिंटन मैदान आयोजित हुआ, जिसमे बिलासपुर जिला की बॉल बैडमिंटन बालक और बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, बालक टीम विजेता रही, और वही बालिका टीम बालिका टीम ने कांस्य पदक़ प्राप्त किया, भारी बारिश के वजह से, सभी मुकाबले प्रतियोगिता के अंतिम दिन 3 सितम्बर को, 5 कोर्ट तैयार किया गया उसमे खेला गए, पहले मुकाबले में बिलासपुर की बालक टीम ने भिलाई स्टील प्लांट को 35-17 और, 35-22 से हराया, फिर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुर्ग जिला को 35-24 और 35- 21 से हराकर सेमीफइनल फाइनल में प्रवेश किया, सेमीफाइनल मुकाबले धमतरी जिला के साथ हुआ, जिसमे धमतरी को 35-19 और 35-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, फाइनल मुकाबला बिलासपुर टीम का बस्तर जिला के साथ हुआ, बहुत ही रोमांचक मुकाबले रहा, बिलासपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 35-33 और 35-31 जीत लिया, और विजेता हुए, वही बालिका वर्ग मे बिलासपुर टीम ने पहले मुकाबला खैरागढ़ 35-16 और 35-22 और क्वार्टर फाइनल में भिलाई स्टील प्लांट को 35-32 और 35-29 से हराया, और सेमीफइनल मे बिलासपुर का मुकाबला बस्तर के साथ हुआ, बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमे बस्तर ने 35-31 और 35-27 से जीत कर फाइनल मे प्रवेश की, बिलासपुर टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा, बिलासपुर जिले के लियान टोप्पो को बेस्ट बैक प्लेयर का अवार्ड मिला, और जैक तिग्गा को बेस्ट फ्रंट प्लेयर अवार्ड मिला, बिलासपुर बॉल बैडमिंटन टीम में शामिल खिलाड़ी बालक वर्ग लियन टोप्पो (कप्तान), जैक तिग्गा, जुएल टोप्पो, दीपांश तिर्की, ओमकार बंजारे, अंकित कुमार, गौरांग शर्मा, डेविड जोगी, हर्ष ध्रुव, जितेश सोना कोच सूरज नायक, मैनेजर विल्सन पालबालिक टीम में शामिल खिलाड़ी जॉन अलीना, (कप्तान), मोक्षिका यादव, आराध्या मसीह, आकांशा ध्रुव, तानिया जायसवाल, सुहानी मेहता, रीति वस्त्रकार, कशिश गायकवाड, आदित्री पाण्डेय, मानवी ध्रुव, कोच सूरज नायक मैनेजर नैंसी तिर्की शामिल थी, बिलासपुर जिला के शानदार जीत के लिए माँ शारदा मंदिर खेल मैदान से आदरणीय नवीन सिंह जी (भारतीय रेलवे अधिकारी ), अमरनाथ सिंह जी (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ बिलासपुर मंडल सचिव ), हेमंत सिंह परिहार, पुष्पेंद्र साहू (पार्षद वार्ड न. 10 गुरु गोविन्द सिंह नगर सिरगिट्टी बिलासपुर बिलासपुर बॉल बैडमिंटन संघ के विनीत वर्मा, आशीष साहू, विपुल वर्मा, एम.रवि राव, गिरीश, मनीष बघाड़े, मनीष साईंरे, संजीव साहू, आदि ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के शुभकामनाएं दी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!