Newsछत्तीसगढ़

हिंदी विश्वविद्यालय ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस:कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने मेजर ध्यानचंद को किया अभिवादन.. रविवार को होगा दौड़ का आयोजन।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा महाराष्ट्र में शनिवार, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम आधारित राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ भी किया गया। यह अभियान ‘ट्रीब्यूट’, ‘प्ले’ और ‘मूव’ इन तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान के तहत प्रातः 8:00 बजे दूर शिक्षा निदेशालय स्थित बैडमिंटन कोर्ट में इंट्रा म्यूरल खेल प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर मैत्री बैडमिंटन मैच का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर कुलसचिव कादर नवाज खान, विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, क्रीड़ा समिति के पदेन सचिव डॉ. निशीथ राय, डॉ. श्रीनिकेत मिश्र, डॉ. हिमांशु शेखर, डॉ. अंजनी राय, बी.एस. मिरगे, पवन कुमार, सुरेश कुमार, मिथिलेश राय, हेमंत दुबे, सत्यम अधिकारी, भूषण सालवे, सचिन नाखले, मनोज वर्मा, प्रणिता खैरी सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान के अंतर्गत रविवार, 30 अगस्त को ‘ब्रिक्स संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रातः 7:30 बजे फादर कामिल बुल्के अंतरराष्ट्रीय छात्रावास से सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास तक दौड़ आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक तथा विद्यार्थी भाग लेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से खेलों और शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में योगदान देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!