
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
जांजगीर ग्राम सरखों में कन्नौजिया तेली (साहू) समाज की ग्राम इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष उमेश साहू (लालू), उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, सचिव उत्तर साहू, कोषाध्यक्ष अरविन्द साव तथा संयुक्त सचिव योगेश साव (बिट्टू) शामिल हैं। संरक्षण सदस्य के रूप में केदार साव, श्रवण साव, बृजभूषण साव एवं नरेन्द्र साव का चयन किया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पुष्कर साहू, चन्द्रशेखर साहू, हिमांशु साव, रितेश साहू एवं राजेश साहू मनोनीत किए गए।समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को सामाजिक एकता, भाईचारे, सहयोग और समाज की उन्नति का माध्यम बनाने का संकल्प लिया।




