Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा।

विकास नंद/सर्वव्यापी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते फसल बीमा कराकर योजना का अधिकतम लाभ लेने की अपील की है।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में ग्राम स्तर पर धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का और सोयाबीन तथा राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर पर मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी एवं रागी को अधिसूचित फसलों में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि किसान अपने निकटतम बैंक, सहकारी समिति अथवा लोक सेवा केंद्र (सीएससी) में जाकर 31 जुलाई तक फसल बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

फसल बीमा से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए किसान अपने-अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों अथवा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं।

महासमुंद विकासखंड के लिए दिलीप दीवान (91313-38542), बागबाहरा के लिए जितेन्द्र चंद्राकर (96692-40072), पिथौरा के लिए ब्रजेश तूरकाने (62613-64266), बसना के लिए उषा कान्ति खेस्स (62609-88073), सरायपाली के लिए एल.के. चौहान (99776-21237) तथा बीमा कंपनी के जिला समन्वयक रंजीत कुमार साहू (90391-46418) से संपर्क किया जा सकता है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द फसल बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!