
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

प्रशासनिक गलियारों में होने वाले संभावित फेरबदल को लेकर सर्वव्यापी द्वारा पूर्व में प्रकाशित की गई खबर आखिरकार सच साबित हुई है। सर्वव्यापी ने अपने समाचार पत्र और वेबपोर्टल के माध्यम से पहले ही संकेत दिया था कि प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के तहत तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा जयश्री जैन को सक्ती जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
अब शासन द्वारा जारी आदेश के बाद सर्वव्यापी की उस खबर पर मुहर लग गई है।तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही जयश्री जैन को सक्ती जिले की कमान दी गई है। दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विशेषकर ऐसे समय में जब जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा आम जनता से सीधे संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।सर्वव्यापी ने प्रशासनिक फेरबदल की संभावनाओं और अधिकारियों की संभावित नई जिम्मेदारियों को लेकर समय रहते खबर प्रकाशित की थी। उस समय यह खबर प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी थी, लेकिन अब शासन के आदेश के बाद वही खबर सही साबित होने से सर्वव्यापी की तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता को एक बार फिर मजबूती मिली है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सक्ती दोनों ही जिले प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नई कलेक्टरों के सामने शासन की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने, विकास कार्यों की निगरानी करने, राजस्व एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। नई पदस्थापना के साथ दोनों जिलों में प्रशासनिक कामकाज को लेकर नई उम्मीदें भी जुड़ी हैं
।सर्वव्यापी की यह खबर सच होना केवल एक प्रशासनिक नियुक्ति की पुष्टि नहीं, बल्कि खबरों के पीछे तथ्य जुटाने, प्रशासनिक गतिविधियों पर नजर रखने और संभावित निर्णयों को समय रहते पाठकों तक पहुंचाने की पत्रकारिता की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। लगातार जनहित और प्रशासनिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाला सर्वव्यापी आगे भी शासन-प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों को तथ्य और जिम्मेदारी के साथ अपने पाठकों तक पहुंचाता रहेगा।एक बार फिर साबित हुआ—सर्वव्यापी खबर नहीं, खबर की पुष्टि होने का इंतजार करता है।



