Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

स्वर और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम, देशभक्ति गीतों से गूंजा मां वीणापाणि संगीत विद्यालय।

विकास नंद/सर्वव्यापी

सरायपाली बच्चों में देशप्रेम, सांस्कृतिक मूल्यों की समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से मां वीणापाणि संगीत विद्यालय, बस्ती सरायपाली में देशभक्ति गीतों का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।संगीत विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों की कुर्बानियों को याद किया और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ सहित अनेक देशभक्ति गीतों को अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत किया। हारमोनियम और तबले की बेहतरीन जुगलबंदी ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान गूंजती तालियों से पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो उठा।इस अवसर पर विद्यालय के संचालक जन्मजय नायक ने कहा कि संगीत भावनाओं को सीधे छूता है। देशभक्ति गीत विद्यार्थियों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय चेतना का विकास करते हैं।प्राचार्य सुखनाथ चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और संगीत के प्रति अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।संगीत शिक्षक नीलकंठ नायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को सामूहिक गायन, स्वर-लय के तालमेल और मंच पर प्रस्तुति देने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। शिक्षक जयप्रकाश नायक ने कहा कि देशभक्ति गीतों के भाव बच्चों के मन में देशसेवा और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की प्रेरणा जगाते हैं।शिक्षक दामोदर वैष्णव ने कहा कि संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है और देशभक्ति गीत राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में डॉ. कैलाश जोशी, अक्षय मिश्रा, गीतांजलि मोंगरे, गुंजन मोंगरे सहित संगीत छात्र-छात्राएं और अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!