Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

खेतों में उतरे कलेक्टर लंगेह, खुद किया डिजिटल क्रॉप सर्वे..डीसीएस सर्वे में तेजी लाने और शत-प्रतिशत शुद्धता के दिए निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को महासमुंद एवं बागबाहरा अनुविभाग के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्वयं किसानों के खेतों में पहुंचे और डिजिटल माध्यम से फसलों की जानकारी दर्ज कर सर्वे प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।कलेक्टर लंगेह ने महासमुंद अंतर्गत उप तहसील तुमगांव के ग्राम बेंद्रीडीह और खैरझिटी तथा पटेवा उप तहसील के ग्राम तोरला में खेतों का निरीक्षण करते हुए राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेयरों से फील्ड में सर्वेक्षण के दौरान आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पतेरापाली एवं दारगांव पहुंचकर स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से फसल संबंधी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को देखा और अधिकारियों-कर्मचारियों से सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली।कलेक्टर ने अधिकारियों एवं सर्वेयरों को निर्देशित किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी गंभीरता, शुद्धता और सावधानी के साथ निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान फसलों और कृषि भूमि से संबंधित जानकारी का सही एवं सटीक दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डीसीएस सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक खेत और फसल की जानकारी का सावधानीपूर्वक सर्वे किया जाए, ताकि जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके।जिले में 9.70 लाख से अधिक प्लॉट चिन्हांकितज्ञात हो कि महासमुंद जिले की 6 तहसीलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य जारी है। जिले में कुल 9 लाख 70 हजार 925 प्लॉट चिन्हांकित किए गए हैं, जिनमें से 94.32 प्रतिशत प्लॉट्स एसाइन किए जा चुके हैं। वहीं अब तक 5 लाख 33 हजार प्लॉट्स का सर्वे पूरा किया जा चुका है।कलेक्टर लंगेह ने सभी पटवारियों को सर्वे कार्य में तेजी लाने के साथ ही अप्रूवल रेट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान महासमुंद एसडीएम अक्षा गुप्ता, बागबाहरा एसडीएम शुभम देव सहित संबंधित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।आंकड़ों को खबर में और उभारेंपदनामों के साथ सम्मानसूचक शब्द जोड़ेंदोहराव वाले निर्देशों को संक्षिप्त करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!