Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

पत्रकार कॉलोनी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस।

भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

बिलासपुर में भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर  पत्रकार कॉलोनी (रिंग रोड 2) में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। पत्रकार कॉलोनी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छायाचित्र और राष्ट्रीय ध्वज का पूजा-अर्चना कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कालोनीवासियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा पत्रकार कॉलोनी परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्नेथिति सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। इस गौरवमयी आयोजन का समापन मिठाई वितरण और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। कार्यक्रम में पत्रकार कॉलोनी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रामाधार देवांगन, सचिव रमन दुबे, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार शर्मा, राजेश दुआ, राजीव द्विवेदी, मनोज पुरोहित, दिनेश मिश्रा, गिरीश तिवारी, कृष्णा प्रधान, बलराम विश्वकर्मा, गणेश पटेल, राजेश वर्मा, अंजलि द्विवेदी, ज्योति दुआ,मंजू यादव, ममता पटेल, अमिता प्रधान, श्वेता तिवारी आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!