NewsGPMछत्तीसगढ़

शिवनी में धूमधाम से मनाया गया 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व।

गौरेला पेंड्रा मरवाही / श्रीनिवास सुमेर ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

तीन रंगों से सुशोभित भारत की आन , बान और शान आसमान पर लहराता हुआ उन वीर शहीदों को जिनकी एक-एक खून की कतरा से मिली आजादी को सलामी देते हुए हवाओं में लहरा रहा है l जिस तरह आज पूरा हिंदुस्तान तीन रंगों की समंदर में डूबा हुआ है चारों ओर खुशियाँ मना रहे हैं l उसी तरह मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत सिवनी में 79 वें स्वतंत्रता दिवस की इस पावन पर्व को ग्राम पंचायत में सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं ग्राम के वरिष्ठ जनों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम तिरंगा फहराया गया और झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान को एक शुर में गाकर उन सभी वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें नमन करते हुए जोर शोर से नारा लगाया गया जिसके चलते आज पूरा हिंदुस्तान उस गुलामी की दास्तान की बेड़ियों को काटते हुए उन वीर शहीदों कारण अमन चैन एवं सुख की कल्पना कर रहे हैं l तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद स्कूल के सभी बच्चे कतार बध होकर तिरंगे को सलामी देते हुए बीर पुरषों को याद करते हुए प्रभात फेरी निकालकर ग्राम पंचायत प्रांगण पर एक कतार से खड़े हुए साथ ही साथ तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाकर अपने स्कूल की ओर प्रस्थान हुए तत्पश्चात ग्राम पंचायत सिवनी में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों के द्वारा अपने-अपने उद्बोधनों में ग्राम के विकास को प्रथमिकता पर ध्यानाकर्सण कराये एवं उचित मार्गदर्शन दिए उसके उपरांत सभा को समापन कर मिष्ठान वितरण कराया गया ततपश्चात सभी अपने अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान किये l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!