Newsछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर पीसीसीएफ अरुण कुमार पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) अरुण कुमार पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।पीसीसीएफ पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में पर्यावरण एवं वनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रकृति और वन संपदा के संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!