Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

गर्भवती महिलाओं से लेकर कुपोषित बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं की होगी सघन निगरानी…स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त अंतरविभागीय समीक्षा।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के पंजीयन का आपसी मिलान करने, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का समय पूर्व चिन्हांकन करने तथा उनका नियमित फॉलोअप और काउंसलिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए पीएचसी, सीएचसी, एफआरयू, जिला चिकित्सालय अथवा उनकी स्वेच्छा से सुरक्षित प्रसव के लिए उपयुक्त संस्था का चयन करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में एचपीवी टीकाकरण, एनडीडी, स्टॉप डायरिया कैंपेन, शिशु संरक्षण माह, विशेष टीकाकरण अभियान, WIFS कार्यक्रम एवं नियमित टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु के ऑडिट, मृत्यु के कारणों की समीक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई।

अधिकारियों ने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यकता अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कराने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू, सीडीपीओ रामसिंह मिरी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे, एस.एल. सिदार, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, डोलचंद नायक सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र हितग्राहियों तक शासन की स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर बैठक में विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!