Newsछत्तीसगढ़

हिंदी विश्वविद्यालय में विदर्भ स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन*60 से अधिक प्रतिभागियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के नागार्जुन अतिथि गृह में ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय विदर्भ स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का रविवार, 6 सितंबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। शिविर में विदर्भ क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर कराटे की विभिन्न तकनीकों एवं कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन के कार्याध्यक्ष सिंहान शेख दत्तू तथा अध्यक्ष सिंहान कृष्णा ढोबाडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कराटे को आत्मरक्षा, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताया तथा युवाओं से नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण देने वाले कोचों में गणेश लांजेवर (ब्रह्मपुरी), संतोष कडप्पेवाला (चंद्रपुर), सुधीर रिंकी (बुटीबोरी, नागपुर), नरेश मुरस्सर (वणी, जिला यवतमाल), राजेश लारोकर (नागपुर), गोपी कोटेदार (हिंगणघाट), हिमांशु बड़वाई (पुलगांव), कृष्णा ढोबाडे (वर्धा) तथा मिलिंद मानकर (वर्धा) शामिल थे।समापन समारोह में कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान, बी. एस. मिरगे एवं सिंहान शेख दत्तू के हाथों सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण शिविर को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन शिविर के मुख्य आयोजक एवं ट्रेडिशनल शीतोरियो कराटे ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन पराग पाटील ने किया। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। शिविर की सफलता के लिए करण शेर और प्रवीण झाडे ने सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!