Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

समग्र शिक्षा सरायपाली की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर मंथनAPAAR ID, यू-डाइस, शिक्षक पंजीयन और विद्यालय निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा।

विकास नंद/सर्वव्यापी

विकासखंड स्त्रोत केंद्र (समग्र शिक्षा) सरायपाली में विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं आगामी गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयकों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।बैठक में बीआरसी देवानंद नायक ने विभागीय योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान APAAR ID, SHVR, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, किचन गार्डन विहीन विद्यालयों की जानकारी, यू-डाइस स्टूडेंट मॉड्यूल एवं टीचर मॉड्यूल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।बैठक में NRTC बच्चों की सूची तथा आधार उपलब्ध नहीं होने वाले बच्चों को छोड़कर शेष विद्यार्थियों की APAAR ID से संबंधित SO3 फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने के निर्देश दिए गए। स्टूडेंट मॉड्यूल में विद्यार्थियों को इंपोर्ट करने अथवा कक्षा परिवर्तन में समस्या आने की स्थिति में भी SO3 फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।यू-डाइस में ऐसे शिक्षकों की जानकारी भी अद्यतन करने पर चर्चा हुई, जिनका स्थानांतरण हो चुका है, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा जिनका निधन हो चुका है। उनके स्थान पर प्रभारी शिक्षक का नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी की जानकारी हार्ड कॉपी में जमा करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा CGVSK ऐप में शिक्षक पंजीयन एवं उपस्थिति, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति तथा अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। बीआरसी देवानंद नायक ने संकुल समन्वयकों को सभी संबंधित कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने तथा विभागीय जानकारी को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।बैठक में समस्त संकुल समन्वयकों की सहभागिता रही। इस दौरान विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संबंधित जानकारी को समय पर अपडेट करने तथा विद्यालय स्तर पर संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!