
विकास नंद/सर्वव्यापी
पावन श्रावण मास के अवसर पर महासमुंद स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित एक माह तक चलने वाले महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh मंगलवार रात्रि शामिल हुए।उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक और हवन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुपम संगम प्रस्तुत किया।


