Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

तिरंगे के रंग में रंगा महासमुंद, पुलिस जवानों ने निकाली भव्य बाइक रैली‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंजा शहर, 150 अधिकारी-जवान हुए शामिल।

विकास नंद/सर्वव्यापी

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने और 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर को लेकर महासमुंद शहर में रविवार को पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं नगर सेना के जवानों ने भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली। हाथों में तिरंगा थामे जवानों ने शहर का भ्रमण कर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गोपाल धुर्वे ने पुलिस कंट्रोल रूम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल, खरोरा, संजय कानन, बागबाहरा रोड एवं कलेक्टर बंगला मार्ग से होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं एवं 20वीं वाहिनी तथा नगर सेना के करीब 150 अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इनमें 99 जवान मोटर साइकिलों पर सवार होकर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर में निकले। जवानों ने पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार किया।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी महासमुंद सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा ने शहरवासियों में भी उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!