
विकास नंद/सर्वव्यापी
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर शासकीय जीएनएम नर्सिंग कॉलेज, महासमुंद में जागरूकता कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रेबीज के प्रति जागरूक करना तथा रोग से बचाव एवं रोकथाम का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह मुख्य अतिथि तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने रेबीज की गंभीरता, इससे बचाव के उपाय तथा कुत्ते अथवा अन्य संक्रमित पशु के काटने पर तत्काल उचित उपचार कराने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार और जनजागरूकता के माध्यम से रेबीज से होने वाली गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सकता है।आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रेबीज की रोकथाम एवं नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के माध्यम से रेबीज से बचाव और जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृत लहरे, कॉलेज की प्राचार्य साधना रामटेके, स्वास्थ्य शिक्षक हरिशंकर साहू, तेजस राठौर, राहुल ठाकुर, विजयभान, भूमिका चंद्राकर, लोकश्वरी साहू, तरणी पृथ्वीकर, लीसा, सुषमा दास सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं रेबीज के प्रति सजग रहने तथा समाज में इसके बचाव, रोकथाम और समय पर उपचार को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।




