
तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

पाटीदार भवन बिलासपुर में कुर्मी समाज जिला बिलासपुर द्वारा वृक्षारोपण हेतु आंवला जामुन मुनगा पपीता शमी खम्हार अर्जुन कोइलार नीम पौधा लगभग 300वितरण किया गया। आज के आयोजन में कुर्मी समाज जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि कुर्मी समाज जिला बिलासपुर का संकल्प है कि इस बरसात में बिलासपुर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है। पाटीदार समाज अध्यक्ष हरिभाई पटेल ने कहा कि हम ये पौधा को पूरा वृक्ष बनते तक देखभाल करेंगे। लक्ष्मी कांत कौशिक ने कहा कि हम इस वर्ष बिलासपुर जिला के अलग अलग स्थान पर वृक्षारोपण करा रहे हैं ताकि हमर बिलासपुर हरियर बिलासपुर का संकल्प पूरा हो।इसी क्रम में विगत दिनों चकरभाठा में वृक्षारोपण किया गया और आज पाटीदार भवन में पौधा वितरण किया गया है । इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बलदाऊ कौशिक, बिल्हा ब्लॉक प्रभारी अंबिका कौशिक, पाटीदार कुर्मी समाज बिलासपुर के अध्यक्ष हरिभाई पटेल मंत्री धर्मेंद्र भाई पटेल ,महिला अध्यक्ष लीला बेन पटेल, युवा अध्यक्ष योगेश भाई पटेल एवं युवा महासचिव बसंत भाई पटेल का विशेष सहयोग रहा।



