Newsछत्तीसगढ़

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस से मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ; उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके निवास पहुँचे और आत्मीयता के साथ जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि रमेश बैस को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि तथा दीर्घायु जीवन प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रमेश बैस का लंबा अनुभव, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है।

डॉ. रमन सिंह ने उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई।

रमेश बैस भारतीय राजनीति के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सांसद, केंद्रीय मंत्री तथा महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके जन्मदिवस पर प्रदेशभर से भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!