Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

जिले के विभिन्न छात्रावासों में किया गया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुंगेली जिले के विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अभियान के अंतर्गत प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास मुंगेली, अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास खुड़िया, अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास लालपुर तथा प्री-मैट्रिक एसटी बालिका छात्रावास लोरमी में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोरमी क्षेत्र में चिरायु टीम द्वारा विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास लालपुर, प्री मैट्रिक अनु जाति बालक छात्रावास फास्टरपुर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्री-मैट्रिक एसटी बालिका छात्रावास लोरमी में स्वास्थ्य जांच के साथ मलेरिया परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य अमले ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक आहार, स्वच्छ पेयजल एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

इसी क्रम में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त शिव कुमार बांधे ने अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास लोरमी, लमनी आश्रम एवं क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास एवं आश्रम में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को जाना। लमनी आश्रम में उन्होंने विद्यार्थियों के साथ वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!