GPMNewsछत्तीसगढ़

बाल विवाह रोकने छत्तीसगढ़ी में डीईओ की अपील, शिक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी।

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर अंकुश लगाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने अनूठी पहल की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में वीडियो संदेश जारी कर आम नागरिकों से बाल विवाह रोकने की अपील की है। स्थानीय बोली में दिए गए इस संदेश के माध्यम से उन्होंने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा के महत्व को समझाने का प्रयास किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को भी बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक जागरूकता और कुरीतियों के उन्मूलन में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीण समुदायों तक बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी पहुंचाने तथा कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने पर जोर दिया गया है।
बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। इसे रोकने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। ऐसे में शिक्षा विभाग की यह पहल जनजागरूकता को व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
जिला शिक्षा अधिकारी का छत्तीसगढ़ी भाषा में जारी वीडियो संदेश इस बात का भी संदेश देता है कि अपनी मातृभाषा और स्थानीय बोली के माध्यम से सामाजिक चेतना की बात अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों और शिक्षकों को दी गई जिम्मेदारी निश्चित रूप से इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है।तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी।बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर अंकुश लगाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने अनूठी पहल की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में वीडियो संदेश जारी कर आम नागरिकों से बाल विवाह रोकने की अपील की है। स्थानीय बोली में दिए गए इस संदेश के माध्यम से उन्होंने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा के महत्व को समझाने का प्रयास किया है।जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को भी बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित न रहें, बल्कि सामाजिक जागरूकता और कुरीतियों के उन्मूलन में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीण समुदायों तक बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी पहुंचाने तथा कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने पर जोर दिया गया है।बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। इसे रोकने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। ऐसे में शिक्षा विभाग की यह पहल जनजागरूकता को व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।जिला शिक्षा अधिकारी का छत्तीसगढ़ी भाषा में जारी वीडियो संदेश इस बात का भी संदेश देता है कि अपनी मातृभाषा और स्थानीय बोली के माध्यम से सामाजिक चेतना की बात अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों और शिक्षकों को दी गई जिम्मेदारी निश्चित रूप से इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!