Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

हिंदी विश्‍वविद्यालय में संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के विविध आयाम विषय पर हुआ विशेष व्‍याख्‍यान,दुनिया में प्रसिद्ध है भारत का विस्‍तृत लिखित संविधान : डॉ. प्रकाश।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र में गुरुवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के विविध आयाम विषय पर आयोजित विशेष व्‍याख्‍यान में डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर केंद्रीय विश्‍वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व कुलाधिपति डॉ. प्रकाश बरतूनिया ने कहा कि भारत का संविधान सोच समझ कर तैयार किया हुआ ऐसा दस्‍तावेज है जो दुनिया में विस्‍तृत लिखित संविधान के रूप में प्रसिद्ध है। संविधान में 395 अनुच्‍छेद हैं जिसके अंतर्गत मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्‍य, राज्‍य के नीति निर्देशक विषयों को शामिल करते हुए कल्‍याणकारी राज्‍य की संकल्‍पना की गयी है। डॉ. बरतूनिया ने विभिन्‍न अधिनियमों की चर्चा करते हुए 1976 में बने राजभाषा अधिनियम को विस्‍तार से समझाया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने की। व्‍याख्‍यान के दौरान डॉ. बरतूनिया ने उपस्थितों के साथ संवाद करते हुए कहा कि संविधान के मौलिक कर्तव्‍य में जो पर्यावणीय विचार दिया है उसे लेकर हमें अपने कर्तव्‍य का पालन करना चाहिए। अध्‍यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान, हमारा स्‍वाभिमान है। संविधान के कारण देश के नागरिकों को सर उठाकर जीने का अधिकार मिला है। संविधान की उद्देशिका में स्‍वतंत्रता, समता और बधुंता ये शब्‍द संविधान के केंद्र में है। भारतीय संस्‍कृति की जीवतंता उद्देशिका में सांस देती है। उन्‍होंने संविधान को लोकतंत्र की गीता करार देते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना संविधान के मूल दर्शन को लिए बिना पूरा नहीं होगा। उनका कहना था कि संविधान की हर धारा के भीतर न्‍याय का प्रकाश भरा हुआ है। उन्‍होंने आह्वान किया कि संविधान में निहित बंधुता के धागे को बांधकर समाज को समतामूलक बनाए जाने की आवश्‍यकता है।कुल‍पति प्रो. शर्मा ने डॉ. प्रकाश बरतूनिया का स्‍वागत सूतमाला, शॉल एवं विश्‍वविद्यालय का प्रतीक चिन्‍ह देकर किया। उन्‍होंने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जिसे उपस्थितों ने दोहराया। साहित्‍य विद्यापीठ के अधिष्‍ठाता प्रो. श्‍यामसुंदर पाण्‍डेय ने स्‍वागत वक्‍तव्‍य प्रस्‍तुत किया तथा विधि विद्यापीठ के अधिष्‍ठाता प्रो. जनार्दन कुमार तिवारी ने प्रास्‍ताविक वक्‍तव्‍य दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर सिदो कान्‍हू मुर्मू दलित एवं जनजातीय अध्‍ययन केंद्र के सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंह फकलियाल ने किया तथा केंद्र की सहायक प्रोफेसर डॉ. किरन कुंभरे ने आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्‍ज्‍वलन एवं बाबासाहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर किया गया तथा समापन राष्‍ट्रगीत एवं राष्‍ट्रगान से किया गया।इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुरेन्‍द्र गादेवार, प्रो. के. बालराजु, डॉ. रविंद्र बोरकर, डॉ. एच.ए. हुनगुंद, डॉ. रामानुज अस्‍थाना, डॉ. अशोक नाथ त्रिपाठी, डॉ. अमरेन्‍द्र कुमार शर्मा, डॉ. जयंत उपाध्‍याय, डॉ. बालाजी चिरडे, डॉ. राजेश लेहकपुरे, डॉ. रेणु सिंह, डॉ. रूपेश कुमार सिंह, डॉ. सीमा बर्गट, डॉ. सुरजीत कुमार सिंह, डॉ. आम्रपाल शेंदरे, डॉ. गौरी शर्मा, डॉ. रणंजय कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. मीरा निचले, डॉ. आदित्‍य चतुर्वेदी, डॉ. शैलेश मरजी कदम, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. कोमल कुमार परदेशी, डॉ. चंद्रशेखर पाण्‍डेय, डॉ. योगेंद्र बाबु, डॉ. हेमचंद्र ससाने, डॉ. जगदीश नारायण तिवारी, डॉ. नितेश कुमार सिंह, बी. एस. मिरगे सहित बड़ी संख्‍या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज, कोलकाता एवं सिद्धपुर के शिक्षक एवं विद्यार्थी ऑनलाइन सहभागी हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!