Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

26 नवंबर को जिलेभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, कलेक्टर विनय लंगेह ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

राज्य शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2026 को जिले में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, युवा संगठनों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में जनभागीदारी के साथ प्रातः 11 बजे भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक पठन किया जाएगा।कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए संविधान दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका के प्रति जागरूक किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!