Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

बीईओ ने औचक निरीक्षण में परखी स्कूलों की व्यवस्था, सरायपाली में लगातार बारिश और चक्रवात के खतरे के बीच स्कूलों में छुट्टी नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सिरबोड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। बीईओ ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण गतिविधियों एवं विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही शिक्षकों की पाठ्यक्रम दैनंदिनी, मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित अभिलेखों सहित विद्यालय के अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

निरीक्षण में यह बात सामने आई कि विद्यालय में विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) एवं प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी नियमित रूप से कराई जा रही है। इसके लिए प्रतिदिन विशेष कक्षाएं संचालित कर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे का भी नियमित आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यालय में किए जा रहे इन प्रयासों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

बारिश और चक्रवात के बीच बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन की संवेदनशीलता सवालों के घेरे मेंएक ओर शिक्षा विभाग विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण कर रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण हो गया है। बीती रात से लगातार बारिश के बावजूद स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब मौसम एवं चक्रवात की आशंका के बीच बच्चों को स्कूल बुलाने के निर्णय पर प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए था। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय रहते एहतियाती कदम उठाना जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े।

शैक्षणिक गतिविधियां जितनी महत्वपूर्ण हैं, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण बच्चों की सुरक्षा है। ऐसे में मौसम की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा एवं जिला प्रशासन से समय पर आवश्यक निर्णय लेने की अपेक्षा की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!