Newsछत्तीसगढ़

चक्रवात प्रभावित किसानों को राहत का भरोसा, फसल क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता देगी सरकार : मुख्यमंत्री साय

विकास नंद/सर्वव्यापी

अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित किसान के साथ खड़ी है और फसल क्षति का आकलन कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। फसल क्षति के आकलन से लेकर पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने तक सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि संकट की इस घड़ी में किसानों को आर्थिक संबल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!