Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

पत्रकारों ने किया रक्तदान, राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और हेलमेट देकर किया सम्मानित।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

खबरों के जरिए समाज की आवाज उठाने वाले पत्रकारों ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मानवता की सेवा का अनूठा संदेश दिया। प्रेस क्लब बिलासपुर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए करीब 40 यूनिट रक्तदान किया। पत्रकारों के इस प्रयास से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल की गई। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया।श्रीजा एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित शिविर में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने रक्तदान किया। अपने व्यस्त कार्यक्षेत्र के बीच समय निकालकर पत्रकारों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। साईं ब्लड एंड कंपोनेंट्स सेंटर के संचालक सुदर्शन सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण की व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। एक यूनिट रक्त भी किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ यातायात सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों को हेलमेट प्रदान किए गए, ताकि वे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। आयोजकों ने प्रेस क्लब पदाधिकारियों, पत्रकारों और रक्त संग्रहण टीम के सहयोग के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!