Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरे हों निर्माण कार्य : प्रभारी मंत्री बघेल, चार घंटे चली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, धान खरीदी से लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तक हुई विस्तृत समीक्षा।

विकास नंद/सर्वव्यापी

प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की करीब चार घंटे तक विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और अधिकारी जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने, राशन कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने तथा श्रम विभाग को प्रत्येक सप्ताह शिविर लगाकर अधिकतम हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।कृषि विभाग की समीक्षा में जिले में लगभग 3,560 हेक्टेयर धान का रकबा घटाकर दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। मंत्री ने फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। वहीं जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी को लेकर मंत्री ने केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बनाए रखने को कहा।

पिछले वर्ष अनियमितताओं के मामलों में दर्ज 12 एफआईआर की जानकारी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने, निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!