Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

सांसद रूपकुमारी का देशवासियों के नाम दीपावली संदेश, हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए।

विकास नंद/सर्वव्यापी

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह महापर्व देश के प्रत्येक घर-आंगन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का उजाला लेकर आए तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और उन्नति का संचार हो।सांसद चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का संदेश देता है। दीपावली हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली और समृद्धि में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। दीपावली का प्रकाश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी परिवार खुशियों से वंचित न रहे, यही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है।सांसद रूप कुमारी चौधरी ने देशवासियों से दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखमय, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!