GPMNewsछत्तीसगढ़

पीएमश्री विद्यालयों में खेल, योग और संगीत प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति5 नवंबर तक जमा होंगे आवेदन, संबंधित विद्यालयों में ही करना होगा आवेदन प्रस्तुत।

नूर मोहम्मद,जिला ब्यूरो चीफ,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सर्वव्यापी)

जिले के पीएमश्री विद्यालयों में खेल, योग एवं संगीत गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक आधार पर खेल, योग एवं संगीत प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित पीएमश्री विद्यालय के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा। आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्रों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधूरे आवेदन अथवा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में आवेदन स्वीकार किए जाने में कठिनाई हो सकती है।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभ्यर्थी जिस पीएमश्री विद्यालय में खेल, योग अथवा संगीत प्रशिक्षक के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें उसी संबंधित विद्यालय के कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। निर्धारित तिथि 5 नवंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!