
विकास नंद (सर्वव्यापी)

जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 33 अधिकारी-कर्मचारियों की अस्थायी पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत विभिन्न थानों, यातायात शाखा और रिजर्व केंद्र में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, पिथौरा, सरायपाली, बसना, बागबाहरा, पटेवा, कोमाखान, खल्लारी, सांकरा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है। वहीं, यातायात शाखा और रिजर्व केंद्र महासमुंद में भी कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।इन अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारीआदेश में शामिल प्रमुख बदलावों के अनुसार, प्रधान आरक्षक पवन कुमार धनकर को यातायात शाखा महासमुंद से थाना सरायपाली के यातायात कार्य में पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक हुमन सिंह दीवान को रिजर्व केंद्र महासमुंद में ही पूर्व स्थान के संशोधन के साथ पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक दीपतनाथ प्रधान को रिजर्व केंद्र महासमुंद से थाना सिंघोड़ा भेजा गया है।इसी तरह प्रधान आरक्षक तरुणा मनकर को एसडीओपी कार्यालय महासमुंद से थाना महासमुंद में पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक आलोक कुमार को थाना पटेवा से थाना महासमुंद तथा प्रधान आरक्षक गिरीश साहू को थाना बागबाहरा से थाना पटेवा भेजा गया है।प्रधान आरक्षक लछेन्द्र कुमार दीवान को थाना पटेवा से रिजर्व केंद्र महासमुंद और प्रधान आरक्षक दशमत ध्रुव को रिजर्व केंद्र महासमुंद से थाना पटेवा में पदस्थ किया गया है।
आरक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव
आदेश के तहत आरक्षक रवि कुमार यादव को सायबर थाना महासमुंद से थाना कोमाखान, संजय कुमार सोनी को सायबर थाना महासमुंद से थाना बागबाहरा तथा देवचंद यादव को यातायात शाखा महासमुंद से सायबर थाना महासमुंद भेजा गया है।इसके अलावा हरिवंश साहू को एसडीओपी कार्यालय पिथौरा से रिजर्व केंद्र महासमुंद, रविकुमार बरिहा को यातायात शाखा महासमुंद से थाना खल्लारी तथा हेमंत चंद्राकर, पुष्पेंद्र प्रजापति, मितेश्वर ध्रुव और जयाराम सेन सहित अन्य आरक्षकों को यातायात शाखा से विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है।यातायात शाखा से कुछ कर्मचारियों को थाना तुमगांव, थाना पटेवा, थाना अजाक और अन्य इकाइयों में भी भेजा गया है। वहीं, थाना खल्लारी में पदस्थ आरक्षकों को बागबाहरा, कोमाखान, पटेवा, सरायपाली और तुमगांव जैसे थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। इस फेरबदल से जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव आया है।पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी।



