
विकास नंद/ सर्वव्यापी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के पात्र किसानों को मिलने वाली 24वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से जारी की गई थी। अब किसानों की निगाहें 24वीं किस्त पर टिकी हैं। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की सहायता राशि मिलनी है। हालांकि, 30 अक्टूबर 2026 को किस्त जारी होने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही इसे निश्चित माना जाना चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने किसानों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अपनी ई-केवाईसी पूरी रखें। साथ ही बैंक खाते और आधार से संबंधित विवरण की जांच कर लें, ताकि किस्त के भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मनोज दास ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को खेती-किसानी की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग किसान बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं।उन्होंने पात्र किसानों से योजना से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की।
ऐसे जांचें किस्त की स्थिति: किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status विकल्प के माध्यम से अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं।




